फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव, पशु चिकित्साधिकारी को डीपीआरओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव, पशु चिकित्साधिकारी को डीपीआरओ ने लगाई फटकार
विज्ञापन

- गो आश्रय स्थलों के औचक निरीक्षण में मिली खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। तहसील क्षेत्र के विक्रमजोत व दुबौलिया स्थित पशु आश्रय केंद्रों का जिला पंचायती राज अधिकारी शिवशंकर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई। समस्या समाधान का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने पहले विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के पशु आश्रय केंद्र मल्हनी व लजघटा स्थित का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के संरक्षण, साफ-सफाई, स्वास्थ्य व चारा-दाना के बारे में जानकारी हासिल की। मल्हनी में 20 व लजघटा में 18 मवेशी मिले। मौके पर ग्राम पंचायत सचिव राज मंगल दूबे, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमना तौफीक पहुंचे यहां करीब 208 मवेशी मिले और उनके दाना-पानी व दवा में तमाम खामियां मिलीं। जिस पर डीपीआरओ ने सचिव व पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि कमजोर मवेशियों को अतिरिक्त चारा, दाना व दवाईयों का इंतजाम करें। उन्होंने मौके पर ही पशु आश्रय स्थल की साफ-सफाई कराया। पशु आश्रय स्थल में कुल 208 जानवर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें