फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डेकर बस पलटी, आठ घायल

विज्ञापन
बस पलटने पर स्थानीय लोगों ने किया बचाव कार्य। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
डबल डेकर बस पलटी, आठ यात्री घायल
विज्ञापन

गोंडा से दिल्ली सवारियां लेकर जा रही थी बस
चालक समेत सभी घायल जिला अस्पताल अयोध्या रेफर
परशुरामपुर (बस्ती)। गोंडा से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस थानाक्षेत्र के मड़रिया कस्बे में मंगलवार दोपहर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक समेत बस में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सीएचसी परशुरामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के अल्लीपुर से दिल्ली जा रही बस में करीब 90 लोग सवार थे। सवारियों के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास बस की स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुई। इसके कारण बस दाहिने तरफ भागते हुए एक मोबाइल फोन की दुकान में घुसकर पलट गई। हादसा होते ही अफरातफरी मच गई। बचाव के लिए लोग जुटे और सबसे पहले खिड़की के रास्ते सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस एवं एंबुलेंस टीम पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय चालक मोहम्मद जकी निवासी अल्लीपुर, थाना खोड़ारे जिला गोंडा के अलावा रामऔतार निवासी मटियरिया थाना खोड़ारे जिला गोंडा, परी पुत्री राजेंद्र निवासी मटियरिया थाना खोड़ारे, शोहरत ख़ातून और आशा बेग़म निवासी बहाने थाना-खोड़ारे जिला गोंडा, माया देवी पत्नी रामबरन सबरापुर, राजिया पुत्री वाजिद अली रनरहरपुर, संतोष कुमार निवासी कूकनगर को सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें