फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी में कुत्ते हुए खूंखार...राह चलते नोचकर कर दे रहे घायल

विज्ञापन
शहर के घूमते कुत्ते- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। तापमान चढ़ते ही आवारा कुत्तों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। भीषण गर्मी में गली-मोहल्लों और गांव-सड़क पर घूमने वाले कुत्ते खुंखार होते जा रहे हैं। उनका बिगड़ैल रूख भी नहीं पता चल रहा है। साइलेंट किलर की तरह अचानक हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुत्तों के क्रोध का शिकार ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बन रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एंटी रैबीज लगवाने वालों की संख्या डेढ़ सौ के पार हो गई है।
बता दें कि सामान्य दिनों में कुत्तों से घायल होकर आने वालों की संख्या 100 के आसपास रहती है। जिले के अन्य अस्पताल सीएचसी और पीएचसी मिलाकर रोजाना कुत्तों के हमले में घायल होने वालों की संख्या औसत ढाई सौ से तीन सौ है। बुधवार को जिला अस्पताल में दिन में 12 बजे तक डेढ़ सौ लोगों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। डॉक्टरों के इधर एक महीने से एंटी रैबीज लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी 160 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई थी। वहीं इस साल के आंकड़े की बात करें तो जनवरी से अब तक जिला अस्पताल में सात हजार से अधिक लोगों ने एआरवी लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले की 14 सीएचसी पर भी हर दिन 20 से 25 लोगों को एआरवी लग रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्तमान में कुत्तों का आतंक बढ़ा है।
एंटी रैबीज लगवाने पहुंची मुंडेरवा क्षेत्र की सुभावती ने बताया कि वह शाम को घर से निकलकर खेत की तरफ जा रही थी। पीछे की तरफ से एक कुत्ते ने हमला बोल दिया। वह जब तक कुछ समझ पाती कुत्ते पैर में काटकर घायल कर दिया।
जबकि रुधौली से आए परमेश्वर ने बताया कि उनके सात साल के बेटे को गांव में खेलते समय कुत्ते ने काट लिया है। इस सीजन में और नवंबर, दिसंबर में कुत्ते खुंखार हाे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें