फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हृदय, फेफड़ा व कैंसर संबंधित सर्जरी पर डॉक्टरों का व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के सतत शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार शाम व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। शल्य क्रियाओं के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक परिवर्तन व तकनीकी की जानकारी चिकित्सकों को दी गई। लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने हृदय रोग, फेफड़ों के विकार, मूत्र रोग, कैंसर व उससे संबंधित सर्जरी को विस्तार से समझाया। अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

डॉ. अंकित ठकुराल सर्जन ने ओपेन हार्ट सर्जरी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हार्ट सर्जरी के प्रति आमजन में भय और भ्रम की स्थिति बनी रहती है। इसके ठीक विपरीत इंसान की जीवन शैली सर्जरी के बाद सामान्य हो जाती है। उसकी उम्र 15-20 साल तक और बढ़ जाती है। मूत्र रोग व जननांग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. अंशुमान सिंह ने कैंसर ग्रसित पुरुष जननांग के संबंध में बताया कि सर्जरी के बाद इसका पुनर्निमाण हो सकता है। बताया कि रोबोटिक विधि से सर्जरी सटीक हो सकती है। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति नहीं होती है। संरक्षक डॉ. केके तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. नवीन, सचिव डॉ. एनके चौधरी, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. रंगजी द्विवेदी, डॉ. नवीन कुमार मौर्य, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ. कुसुम कुशवाहा, डॉ. रेनू राय, डॉ. सत्येंद्र राय, डॉ. अनुभव राय, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. वीके श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें