फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात में पंखा चलाकर न सोएं, बढ़ रहे मांसपेशियों में दर्द के मरीज

Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में मौसम बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या रही अधिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत क्षेत्र के पीएचसी व सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि मांसपेशियों में दर्द के करीब दर्जनभर मरीज आए।
डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि मौसम बदलाव से गुजर रहा है। तमाम लोग रात में पंखा चलाकर सो रहे हैं। इससे जुकाम, खांसी व बुखार हो रहा है। इसके अलावा पंखा चलाने से मांसपेशियों में दर्द पैदा हो रहा है। बदलते मौसम में सेहत का बचाव किया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी ओड़वारा में 18 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मौके पर फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह, सत्य नरायण, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। पीएचसी पकडीचंदा पर 26 मरीज पहुंचे। डाॅ. डीके कुशवाहा ने बताया कि सभी बुखार, खांसी से पीड़ित रहे। उन्हें दवा के साथ बचाव का परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें