फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराएं : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का कोविड एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिया।
डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस समय स्कूल-कालेज बंद हैं और सभी बच्चे घरों में मिल जाएंगे। आशा एवं आंगनबाड़ी प्रत्येक दिन फाइलेरिया की दवा खिलाने घर-घर जा रही है। इसी दौरान वे सर्वे करके छूटे हुए बच्चों की सूची भी तैयार कर लें। समीक्षा में उन्होंने पाया कि हर्रैया, विक्रमजोत एवं रुधौली में शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो गया है, फिर भी उन्होंने छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। परशुरामपुर में मात्र 47 प्रतिशत बच्चों को टीका लगा है। अन्य ब्लाकों में भी लगभग 70 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी ब्लॉक एक सप्ताह के भीतर सभी छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने किया। उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु के कोविड टीकाकरण मे जिला प्रदेश में 59वें स्थान पर है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि ग्राम पंचातयवार टीम भेजकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। एमओआईसी सभी टीम का रूटचार्ट निर्धारित कर दें। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि निगरानी समिति को सक्रिय कर दें, जो छूटे हुए बच्चों को एकत्र करके टीकाकरण कराएंगी। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया है कि टीका लगे हुए बच्चों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कराएं।बैठक में एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. सीकेवर्मा, नगरीय नोडल डॉ. एके कुशवाहा, डीपीओ सावित्री देवी, डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें