फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम की हिदायत... सभी विभाग बढ़ाएं राजस्व वसूली

Fri, 13 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सामूहिक त्याग पत्र देने जाते बकाण पंचायत के पंचायत प्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत बकाण के उपप्रधान और पांच वार्ड सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को इन प्रतिनिधियों ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसाल को इस्तीफे सौंपे। इस्तीफा देने वाले प्रतिनिधियों ने इसका कारण प्रधान और सचिव की मनमानी बताया। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि दो माह पहले बिना चर्चा किए पंचायत प्रधान और सचिव ने कार्य डाल दिए जबकि, उन्हें कार्याें को नहीं डाला गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बारे में जब पंचायत प्रधान और सचिव से पूछा गया तो वह काम बाद में डालने की बात करने लगे। जबकि अपने कार्याें को उन्होंने पहले ही बिना चर्चा के स्वीकृति प्रदान कर दी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उप प्रधान चमन सिंह, वार्ड सदस्यों में सुनीता देवी, सरोज कुमारी, रीना देवी, आशा देवी और अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि पंचायत प्रधान और सचिव की ओर से मनमानी की जा रही है और पंचायत प्रधान की ओर से अपने वार्ड के ही कार्य करवाए जा रहे है। जबकि अन्य वार्डाें की अनदेखी की जा रही है। इस मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय मैहला में भी शिकायत की गई। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनका त्याग पत्र स्वीकार किया जाए। साथ ही मनमानी करने वाले प्रधान और सचिव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे में उचित जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें