फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम ने बच्चों के साथ चखा एमडीएम का स्वाद

Thu, 06 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मिड डे मील का स्वाद चखते व रसोइया से बातचीत करते डीएम रवीश गुप्ता-
विज्ञापन
औचक निरीक्षण मेंं पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में सबकुछ मिला ठीक-ठाक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता बृहस्पतिवार की दोपहर 12:35 बजे सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर का निरीक्षक करने पहुंच गए। डीएम के पहुंचते ही स्कूल के अध्यापकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

डीएम ने सबसे पहले विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष और बाल वाटिका का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने एमडीएम का निरीक्षण किया। मेन्यू के अनुसार बच्चों को मिलने वाले दोपहर के भोजन में रोटी और सब्जी बना मिला। डीएम ने बच्चों के साथ खाना भी खाया। भोजन की गुणवत्ता बेहतरीन पाए जाने पर रसोइया की प्रशंसा की। कक्षा आठ की छात्रा सपना और नेहा से डीएम ने कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय कहां स्थित है और गणित के सवाल पूछे, छात्राओं के जवाब पर डीएम ने बधाई दी।
विज्ञापन

पोषण वाटिका में लगे कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष, चीकू, लीची ,तेजपत्ता, नाशपाती चंदन, नारियल आदि पौधों को एक-एक कर प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद से जानकारी ली और उसके औषधि गुणो के बारे में पूछा। विद्यालय में स्थापित इंटरेक्टिव पैनल के प्रयोग, एमडीएम शेड, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। जहां सबकुछ ठीक-ठाक मिला। विद्याज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण कक्षा पांच की छात्रा पल्लवी यादव व अंशिका को बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी, अभिषेक कुमार यादव, राजेश कुमार चौधरी, आंचल पाल, अवंतिका उपाध्याय, नितीश श्रीवास्तव, अनुपम पांडेय, राजपति, मयंक श्रीवास्तव, अख़्तरुननिशा, वंदना पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें