फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पाली हाउस का किया उद्घाटन

Wed, 13 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कप्तानगंज ब्लॉक के खरका देवरी गांव में नरेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार को पाली हाउस का उद्घाटन किया। पाली हाउस में उपजाए गए सब्जियों और पौधो का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रगतिशील किसान अज्ञाराम वर्मा को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

  किसान आज्ञाराम चौधरी के सोलर पम्प और कम्बाइन मशीन का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने किसान से पाली हाउस के बारे में जानकारी ली। अज्ञाराम वर्मा ने बताया कि पाली हाउस में विपरीत मौसम में सब्जी का उत्पादन किया जाप सकता है। किसानों से डीएम ने कहा कि  किसान हमारे देश के रीढ़ है और इन्ही के दम पर देश का विकास होता है। कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनांए चला रही है। बताया कि सब्जी की खेती से किसानों को कम लागत में अच्छा लाभ मिल सकता है। जिला उद्यान अधिकारी डा. आरबी सिंह ने किसानों को हल्दी और मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया। जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चन्द्र पाठक ने कहा कि व्यवसायिक खेती करके किसानों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने किसानों को फूलों और टमाटर की खेती करने का गुर सिखाया। इस मौके पर राम विनोद मौर्या, त्रिपुरारी प्रजापति, वीर सिंह, राम मूर्ति मिश्रा, अमरेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, सुबास यादव, शक्ति सरण उपाध्याय, स्वामी नाथ पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।
डीएम ने अनुदान का चेक दिया
उद्यान विभाग के सहयोग से प्रगति शील किसान आज्ञाराम वर्मा को नवनिर्मित पाली हाउस में सब्जी उत्पादन के लिए जिलाधिकारी ने तीन लाख का रूपये का चेक दिया। बताया कि पाली हाउस के लागत का पचास प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें