बस्ती में बीएसए कार्याल्य का डीएम आशुतोष निरंजन किया निरीक्षण।
- फोटो : BASTI
डीएम ने बीएसए से मांगा पटलवार ब्योरा
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने शनिवार को बीएसए कार्यालय का शनिवार की शाम को औचक निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक हर एक पटल की जानकारी लेने के साथ ही भवन की जर्जर हालत देख नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि तैयार नए भवन में चार दिनों के अंदर कार्यालय को हस्तांतरित किया जाए।
देर शाम डीएम अचानक बीएसए कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने सबसे विभाग के विभिन्न पटलों के बारे में जानकारी चाही, लेकिन कुछ कर्मियों के अवकाश पर होने के कारण पूरी सूचना नहीं मिल सकी। लिहाजा उन्होंने बीएसए अरुण कुमार को निर्देश दिया कि सभी के पटलवार पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद डीएम ने छात्र-शिक्षक अनुपात के बारे में जानकारी मांगी। बीएसए को निर्देश दिया कि विद्यालय वार शिक्षकों व शिक्षामित्रों की तैनाती का पूरा ब्योरा उन्हें दी जाए। छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की मांग के प्रकरण पर मुख्यालय से वार्ता कर व्यवस्था मानक के अनुरूप बनाई जाएगी। सहायक शिक्षकों के सत्यापन प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित विश्वविद्यालय को रिमांडर भेजा जाए और यह सुनिश्चित करें कि समयबद्ध ढंग से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाए। कहीं किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोई समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराएं। कार्यालय की साफ-सफाई का निर्देश देते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर बीएसए से रिपोर्ट मांगी। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण के बाद डीएम चले गए, मगर सीटीओ व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में देर रात तक विभिन्न मदों का ब्योरा एकत्र करने में जुटे रहे।