फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के एजेंट के रुप में कार्य कर रहे हैं डीएम: सांसद

Thu, 14 Jan 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने सोमवार को जिले के डीएम पर सीधा हमला बोलते हुए उनको सत्ता नहीं सपा का एजेंट करार दिया। कहा कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पर तंज कसते हुए कहा केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना का जिले में लागू करने का वह झूठा श्रेय ले रहे हैं। जबकि केंद्र ने पहले चरण में बस्ती सहित प्रदेश के 28 जिलों में योजना लागू की है। यह पीएम मोदी का गरीबों को बड़ा उपहार है।
विज्ञापन


सांसद हरीश द्विवेदी बुुधवार को डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा किदेश में खाद्य सुरक्षा योजना लागू करके केंद्र सरकार ने गरीबों की उन्नति का द्वार खोल दिया है। अब गरीबों को दो रुपया किलो गेंहू और तीन रुपया किलो चावल प्राप्त होगा। देश में इस योजना के बल पर किसी की भूख से मौत नहीं होगी।

सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास योजनाओं का अभाव है। प्रदेश सरकार व उसके मंत्री केंद्र की योजनाओं का झूठा श्रेय हासिल करने में जुटे हैं। उसके मंत्री भ्रष्टचार में अर्जित धन जनता में बांटकर अपने को महिमा मंडित कर रहे हैं। कहा कि कैबिनेट मंत्री ने हर्रैया में सरकारी कार्यक्रम में महिलाओं के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया इससे साबित होता है कि महिलाओं के प्रति उनके मन में कितना सम्मान है।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में जिले में भाजपा की ओर से प्रत्याशी न उतारे जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी के चार सदस्य जीते थे। जिसमें से एक कहीं और चले गए थे। इस सरकार में चुनाव धनबल और बाहुबल पर हुआ इसलिए इस योग्यता का कैंडिडेट पार्टी के पास न होने से हमने मैदान में किसी को नहीं उतारा।

डीएम पर हमवालवर होते हुए उन्होने कहा कि वे सपा के एजेंट के रुप में कार्य कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि सरकारें स्थायी नहीं होती, इसलिए उनको निष्पक्ष भाव से काम करना चाहिए।

ऐसे अधिकारियों के चलते ही केंद्र सरकार की योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर प्रमोद पांडेय, नितेश शर्मा, देवानंद त्रिपाठी, सांसद के मीडिया प्रभारी अभिनव उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें