फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माण में खराब ईंट का इस्तेमाल देख डीएम नाराज...वापस कराने के निर्देश

Mon, 25 Aug 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता और एसपी अभिनंदन ने बस्ती सदर ब्लॉक के चिलवनिया गांव में निर्माणाधीन विधि प्रयोगशाला भवन का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण में इस्तेमाल हो रहे ईंटों की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

ईंट खराब पाए जाने पर डीएम काफी नाराज हुए। मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के जेई को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि साइट पर उपलब्ध ईंटों को तत्काल वापस कराकर गुणवत्तापरक ईंटों की आपूर्ति कराई जाए।
चिलवनिया में लगभग दो साल से निर्माण एजेंसी लोनिवि निर्माण खंड-दाे अयोध्या विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण करा रही है। डीएम और एसपी ने रविवार को इस परियोजना का निरीक्षण किया। बताया गया कि प्रयोगशाला का मुख्य भवन तीन ब्लॉक में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ए ब्लॉक में चतुर्थ तल, बी ब्लॉक में चतुर्थ तल तथा सी ब्लॉक में द्वितीय तल की स्लैब व मुख्य भवन में द्वितीय तल ब्रिक वर्क कार्य पूर्ण बताया गया। गैराज/वर्कशाप में सुपर स्ट्रक्चर के ब्रिक वर्क स्तर का कार्य पूर्ण मिला है।
गेस्ट हाउस, बाउंड्रीवाल व प्लास्टर का कार्य अभी पूरा नहीं है। इस दौरान डीएम ने निर्माण में इस्तेमाल हो रही कुछ ईंटों की गुणवत्ता परखी। हल्की ठोकर लगने पर ईंट टूटकर बिखर जा रही थी। इसके बाद निर्माण टीम और मौके पर मौजूद अवर अभियंता के होश उड़ गए। डीएम ने फटकार लगाते हुए ईट को तत्काल वापस कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने भवन पूर्ण होने के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि भवन का 70 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। शेष कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।डीएम ने अवर अभियंता को निर्देशित किया कि शासन से निर्माण अवधि बढ़वाकर अतिशीघ्र इस परियोजना को पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें