मुंडेरवा चीनी मिल का निरीक्षण करतीं डीएम।
- फोटो : BASTI
डीएम ने चीनी मिल का किया निरीक्षण
मुंडेरवा (बस्ती)। नवागत डीएम सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को चीनी मिल का निरीक्षण किया। डीएम मिल गेट स्थित तौल केंद्र पर पहुंची। उन्होंने सभी छह तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। ट्रॉली, घुर्री व ट्रक कांटे की जांच की।
मिल प्रबंधन ने 11 मार्च को सुबह 10 बजे तक मौजूदा पेराई सत्र बंद करने की घोषणा की है। भाकियू मंडल उपाध्यक्ष दिवान चंद्र पटेल ने कहा कि खेतों में अभी गन्ना बचा हुआ है। यदि मिल बंद कर दी गई तो किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में डीसीओ रंजीत कुमार निराला और जीएम ब्रजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मिल क्षेत्र के कुछ गांवों में गन्ना बचा हुआ है। किसानों से गन्ना आपूर्ति करने की अपील की गई है। इस मौके पर मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी डॉ. उपेंद्र सिंह, बीर बहादुर सिंह, केपी सिंह, पीएन सिंह, धीरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।