फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम ने बढ़ाई बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की अवधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए समयावधि बढ़ा दी गई है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ के अधीन संचालित आयुष्मान अनुभाग 15 जनवरी से अगले 90 दिनों तक इस अभियान को संचालित रखेगा। बढ़ी हुई अवधि में शत प्रतिशत बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर 25 नवंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक अभियान चलाया गया था। इस दौरान शतप्रतिशत बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने दोबारा 15 जनवरी से अगले 90 दिनों तक अवधि बढ़ाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को फिर से संचालित किया है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी एएनएम और सीएचओ को दी गई है।
एएनएम और सीएचओ वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के बारे में जागरूक करते हैं। उनका कार्ड बनवाने में मदद भी करते हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों को अपने- अपने क्षेत्र में 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों तक पहुंचना होगा। जिन लोगों का कार्ड अभी तक नहीं बना है,उन्हें इस याेजना का लाभार्थी बनाया जाना है। पंजीकरण के लिए सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक देश भर के तीस हजार से अधिक सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का पांच लाख तक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान अनुभाग का कार्य देखने वाले कर्मचारी अजय मिश्रा ने बताया कि अभी तक जिले में 29 हजार बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है। इस अभियान में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड तीन हजार बस्ती सदर में बनाया गया है। जबकि अन्य ब्लॉकों का फीड बैक खराब पाया गया है। बढ़ी हुई अवधि में आयुष्मान कार्ड बनाने की मॉनीटरिंग सीडीओ सार्थक अग्रवाल कर रहे हैं। इससे अभियान में काफी तेजी आने की उम्मीद हैं।
-

कोट
डीएम के निर्देश पर 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने की अवधि बढ़ा दी गई है। 15 जनवरी से अगले 90 दिनों तक पात्र बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-राजीव निगम, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें