फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलडब्लू ने दर्ज की खिताबी जीत

Mon, 18 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया(बस्ती)। गौतम क्लब बेमहरी की ओर से आयोजित स्व. चंद्रमणि सिंह मेमोरियल तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें डीएलडब्लू वाराणसी ने गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। वाराणसी की टीम ने गोरखपुर को 25-18, 25-14,  25-11 अंतर से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम के कप्तान अभिमन्यु, राहुल, उपविजेता टीम के कप्तान धीरेंद्र, प्रियांश, शुभम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीएम एके दमेले ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त करके खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से देश और प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। जिलाधिकारी ने गांव में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की।

क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह ने डीएम को शाल और राम चंद्र सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, प्रधान उदय शंकर सिंह, प्रवीन सिंह, सुनील सिंह, आरबी सिंह, रंजन सिंह, दिनेश पांडेय, राकेश सिंह, बबलू सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें