बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर लगाए गए डायवर्जन को बुधवार सुबह 10 बजे से खोल दिया गया। डायवर्जन खुलने से मार्ग पर आवाजाही दोबारा सामान्य हो गई है और वाहनों की लंबी कतारों से राहत मिल गई है।
23 नवंबर की रात 11 बजे से अयोध्या में धर्म ध्वज स्थापना के क्रम में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मार्ग डायवर्ट किया गया था। टीएसआई अवधेश तिवारी ने बताया कि अयोध्या प्रशासन की तरफ से सहमति मिलने के बाद निर्धारित अवधि से 10 घंटे पहले ही सभी वाहनों का यातायात शुरू करा दिया गया। बैरियर पर लगे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी हटा ली गई। संवाद