फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
नवनिर्मित जिला पंचायत भवन के लोकार्पण अवसर पर पूजन अर्चन कराते जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी। - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट परिसर में सवा करोड़ की लागत से बने जिला पंचायत के नए भवन को जन समर्पित कर दिया गया। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजन-अर्चन कराकर भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में आधुनिक सुविधाओं से लैस वृहद सभागार, पंचायत अध्यक्ष कार्यालय आदि सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विकास में जिला पंचायत बोर्ड की अहम भूमिका होती है। इसके पास पुराना जर्जर भवन था। सदन की सहमति से नए भवन के निर्माण की योजना बनी। सवा करोड़ की लागत से निर्धारित समयावधि में जिला पंचायत का नया भवन तैयार कराया गया है। यह विकास की अमिट पहचान है। इसके निर्माण से विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी अशोक मद्धेसिया, अभियंता रणविजय सिंह, सुनील सिंह जी, पुरोहित पं. देवस्य मिश्र, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें