फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आठ अगस्त को

Wed, 31 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आठ और मंडल स्तरीय 11, 12 अगस्त को होगा। यह प्रतियोगिता सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि करीब दो दर्जन खेलों के लिए कर्मचारी/खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी आदि प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ, जौनपुर, बरेली, बलिया, अमेठी, लखनऊ, गोरखपुर, सीतापुर, कानपुर, आजमगढ़, आगरा, इटावा में होगी। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में 100, 400 मीटर दौड़, स्टैंडिंग राड जंप, मेडिसिन बाल थ्रो आदि का परीक्षण लिया जाएगा। चयन ट्रायल में अधिकतम 30 और न्यूनमत 14 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें