फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का संबंध हमारे आराध्य राम से : जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती महोत्सव : महोत्सव ने युवाओं को अपनी धरोहर और संस्कृति से भी कराया ज्ञान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे बस्ती महोत्सव के आखिरी दिन के मुख्य अतिथि जिला जज ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने समापन समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस्ती महोत्सव युवाओं को अपनी धरोहर और संस्कृति का ज्ञान कराने में सफल रहा।
जिला जज ने कहा कि बस्ती की धरती का संबंध हमारे आराध्य श्रीराम के जन्म से है। यहां महाराज दशरथ ने यज्ञ कराया था। इसके बाद इसी धरती पर हिंदी के पुरोधा आचार्य राम चंद्र शुक्ल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का इतिहास गौरवमयी रहा है। मिर्जा गालिब की शायरी सुनाते हुए जिला जज ने कहा कि ‘जिंदगी भर गालिब ये भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा’। इस तरह के आयोजन से जनता में ऊर्जा का संचार होता है। जिन बच्चों ने यहां मंच पर प्रतिभा दिखाई है, वो आने वाले दिनों में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे, यह मंच उनको आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। ऐसे सफल आयोजन ऐसे अधिकारी ही करा सकते हैं जिनके बैठने से कुर्सी भी इतराए। सच्चे अर्थों में उन्हें ही अधिकारी कहते हैं। समापन अवसर पर डीएम आशुतोष निरंजन ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें