बस्ती। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने शिक्षा निदेशालय में समारोह पूर्वक शनिवार को लखनऊ में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट बस्ती की वेबसाइट लांच की। अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप, सहायक शिक्षा निदेशक मुबीन अहमद समेत प्रदेश के 100 से अधिक शिक्षक इसके साक्षी बने। सभी ने राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के प्रयास की प्रशंसा की। डॉ. सर्वेष्ट ने अपने धन से इस अत्याधुनिक वेबसाइट का निर्माण किया है।
वेबसाइट पर जाकर कोई भी विद्यालय की सुविधाओं, कक्षा के वीडियो, नवाचारों, परीक्षा परिणाम को देख सकता है। वेबसाइट के सहारे अब कोई भी अपने बच्चे का ऑन लाइन प्रवेश पा सकता है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने शिक्षकों को बताया कि वे किस तरह वह इस वेबसाइट से अपने विद्यालय को बेहतर बनाने में मदद ले सकते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के 102 उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।