संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से जनपदीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का जनपदीय सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज के सभागार में आयोजित किया गया है। सम्मेलन में जनपद के सभी प्रधानाचार्यों की उपस्थिति के लिए संपर्क किया जा रहा है।
परिषद जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन और संगोष्ठी में प्रधानाचार्यों से जुड़े मुद्दोें को प्राथमिकता से उठाए जाने के साथ ही उसके निराकरण की दिशा में प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे। अभियान की कड़ी में परिषद के जिला संरक्षक डाॅ. संजय सिंह, अध्यक्ष योगेश शुक्ल, मंत्री डाॅ. हरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष कृष्णदेव द्विवेदी, डॉ. बृजेश पासवान, डाॅ. मनोज सिंह, संजय कुमार द्विवेदी, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रमोद उपाध्याय कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा ने विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्यों से उनकी विद्यालयी समस्याओं पर चर्चा की।
इसके साथ ही विश्वास दिलाया कि लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में संगठन हर संभव प्रयास करेगा। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार परिषद के प्रदेश नेतृत्व से भी सहयोग और परामर्श लिया जाएगा। यह भी तय किया गया कि प्रधानाचार्य परिषद के सभी सदस्यों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए नियमित पाक्षिक या मासिक बैठकें भी की जाएंगी, जिससे किसी भी समस्या का समाधान आसान हो जाएगा।