फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने शुक्रवार की दोपहर में कप्तानगंज विकास खंड के महादेवरी गांव में लगे चौपाल का निरीक्षण किया। सीडीओ के अचानक पहुंचने से जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चौपाल में ग्राम प्रधान, सचिव सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी मौजूद मिले, लेकिन ग्रामीणों की अनुपस्थिति ने सीडीओ को असहज कर दिया। पूछताछ पर बताया गया कि गांव में चल रहे आपसी विवाद और चुनावी रंजिश के कारण ग्रामीण चौपाल में नहीं पहुंचे। सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, गांव में कराए गए विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
उन्होंने इंटरलॉकिंग सड़क, आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया और पंचायत को ई-रिक्शा क्रय कर उसके संचालन के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय गंगापुर का निरीक्षण किया। मौके पर पांच शिक्षकों के सापेक्ष केवल दो शिक्षक उपस्थित पाए गए। जानकारी देने पर बताया गया कि दो शिक्षक मेडिकल अवकाश पर हैं, जबकि प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर हैं। कक्षा एक और दो में कुल 33 छात्र अध्ययनरत मिले।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने एबीएसए कप्तानगंज को फोन कर स्थिति की क्रॉस चेकिंग करने और वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवास का भी निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें