फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Fri, 30 Jan 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुबिखर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार दोपहर में इलाज के दौरान देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। खुखुंदू क्षेत्र के सुबिखर गांव निवासी जयप्रकाश गोंड़ 21 जनवरी को सोनू घाट-बरहज मार्ग पर गांव के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच एक बाइक सवार तेज रफ्तार बाइक ने जयप्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन देवरिया में ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां बृहस्पतिवार दोपहर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी बिन्दु देवी और बेटी-बेटे बदहवास है। मृतक ही परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मेहनत-मजदूरी करके जयप्रकाश परिवार का भरण-पोषण करते थे। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा पत्नी और बच्चे शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौत की जानकारी हुई है। देवरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें