फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा सदस्यों के सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का मंगलवार को शहर के एक होटल में सम्मेलन हुआ। इसमें सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि 11 वर्षों के कार्यकाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में खेती किसानी, रोजगार, विदेश नीति, आर्थिक समेत हर मोर्चे पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनेक उतार-चढ़ाव के बीच देश की जनता तक सीधे किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के साथ ही अनेक योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने भाजपा की विकास यात्रा, जनसंघ से लेकर अब तक के विस्तार, सांगठनिक मजबूती सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि आज भाजपा विश्व में सर्वाधिक सदस्यों वाला राजनीतिक दल है। राजेंद्र गौड़ ने अनुसूचित जाति, जन जाति के विकास, उन्हें प्रतिष्ठा और अवसर देने के पर चर्चा की।
कार्यक्रम संयोजक अर्जुन चौधरी ने पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे, इस दिशा में सबको मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम का संचालन शालिनी मिश्रा ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से कृष्णचंद्र सिंह, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, अशोक गुप्ता, दिलीप पांडेय, रोली सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें