फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोविंदनगर गन्ना विकास समिति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

Fri, 12 Sep 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोविंदनगर गन्ना विकास समिति की बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा करते अध्यक्ष पुष्करादित्य सिंह-
विज्ञापन
वाल्टरगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति गोविंदनगर परिसर में बृहस्पतिवार को स्थानीय निकाय की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। अध्यक्ष पुष्कर आदित्य सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ना बेचने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। गांव के पास ही गन्ना खरीद केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव मांगा। किसानों की मांग पर नए क्षेत्र में खरीद केंद्र खोलने की भी सहमति जताई।
विज्ञापन

किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राम मनोहर चौधरी ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को गन्ना बेचने के लिए बहुत दूर न जाना पड़े। किसान नेता कन्हैया किसान ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा खरीद केंद्रों पर गन्ने की उतराई या लदाई के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की। मिल के प्रतिनिधियों ने कहा कि चीनी बेचकर जल्द भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक को नेबुलाल, सुभाष चंद्र, सबीर कुमार चौधरी, दिनेश चंद पांडेय, विजय प्रताप सिंह आदि ने गन्ना किसानों की समस्याओं तथा उसके समाधान पर अपने विचार रखे। बैठक में सचिव अरुण कुमार सिंह, पटेश्वरी सिंह, अरविंद कुमार, जीत बहादुर सिंह, राकेश सिंह, राम किशोर, घनश्याम, राम कल्प आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें