फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एएनए-एपीएआरएसएच से मिलेगी दिव्यांगों को पेंशन, 15,368 होंगे लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिव्यांग पेंशन के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब पेंशन का भुगतान एएनए-एपीएआरएसएच (समयोचित प्रणाली एकीकृत शीघ्र हस्तांतरण) के माध्यम से किया जाएगा। नई व्यवस्था से जिले के 15,368 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी लाभान्वित होंगे। विभाग का दावा है कि लंबित पेंशन का भुगतान जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 15,368 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी हैं। इनमें 11,841 लाभार्थी 80 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले हैं। इन लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की अप्रैल, मई और जून की पहली त्रैमासिक किस्त के रूप में तीन हजार रुपये जुलाई में मिल चुके हैं।
वहीं, 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले करीब 3,527 लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून की पेंशन जुलाई में नहीं मिल सकी। नई एएनए-एपीएआरएसएच भुगतान प्रणाली लागू किए जाने के कारण भुगतान व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा था। इसके लिए संबंधित पोर्टल और भुगतान प्रणाली में तकनीकी व प्रक्रियागत सुधार किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन लाभार्थियों में से करीब 1,200 की लंबित पेंशन सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरुआत में मिलने की संभावना है। पात्र लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल से सितंबर तक छह माह की कुल छह हजार रुपये पेंशन एक साथ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
ये है स्थिति
80 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले 11,841 लाभार्थी
कुल दिव्यांग पेंशन लाभार्थी : 15,368
80 प्रतिशत से कम दिव्यांगता : 11,841
80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता : 3,527
लंबित पेंशन मिलने की संभावित अवधि : सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरुआत
छह माह की पेंशन : 6,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें