सोनहा। मैलानी उर्फ हिंदूनगर गांव में दिव्यांग विनोद कुमार की सड़क पर मिट्टी पटाई के दाैरान एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इससे दिव्यांग घायल हो गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
तहरीर के मुताबिक दिव्यांग ने आरोप लगाया है कि वह बुधवार को मनरेगा के तहत सड़क की पटाई कर रहा था। इसी बीच मिट्टी खोदाई को लेकर गांव का ही एक व्यक्ति मारने पीटने लगा। इससे उसके कान व पैर में चोट आ गई। मामले में पुलिस तहरीर पाने के बाद जांच में जुट गई है। संवाद