फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

Fri, 21 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। विकास खंड बनकटी के भैंसा पांडेय गांव में बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी नालियां और सड़कों पर बह रहे गंदा पानी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सफाई व्यवस्था के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।
विज्ञापन


गांव के मुख्य मार्ग की टूटी नालियां, जर्जर सड़क, खराब सफाई व्यवस्था के कारण ग्रामीण परेशान हैं। समस्या को लेकर उनमें रोष व्याप्त है। गांव के रामू नीषाद ने बताया कि मेहडा जाने वाले मुख्य मार्ग पर हरिजन बस्ती के निकट नाली और घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसके कारण इस मार्ग से राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। मैना देवी ने कहा कि प्रितिनिधियों के ध्यान न देने के कारण यहां की व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि विवाद के कारण गांव में जल निकासी बाधित है। सुधार के लिए प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें