रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के संबंध में जायजा लेते डीआईजी दिनेश कुमार पी.-
पुलिस लाइंस बस्ती का एसपी अभिनंदन संग किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने शुक्रवार को आरक्षी भर्ती 2023 में चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को लेकर पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीसी बैरक की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अभिनंदन और सीओ रुधौली/लाइंस स्वर्णिमा सिंह मौजूद रहीं।
डीआईजी ने आरटीसी बैरक, शौचालय, स्नानागार, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए। आरटीसी बैरक में गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखे और बल्ब लगवाने, तख्त और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। पर्याप्त संख्या में शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था उच्च सफाई के साथ करने के लिए निर्देशित किया।
रिक्रूट आरक्षियों के आगमन के पूर्व आरटीसी बैरक के आसपास घास आदि की सफाई कराने और क्षमता से अधिक रिक्रूट आरक्षियों को बैरक में न रखे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।