फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीआईजी ने ग्राम प्रहरियों को सौंपी साइकिल, सजग रहने के दिए निर्देश

विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में ग्राम प्रहरियों को साइकिल भेंट करते डीआईजी संजीव त्यागी। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को उत्कृष्ट सेवा देने वाले ग्राम प्रहरियों (चौकीदार) के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ग्राम प्रहरियों को उपहार स्वरूप साइकिल भेंट किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चयनित कुल 46 ग्राम प्रहरी पहुंचे। इसमें 44 पुरुष एवं 2 महिला शामिल रही। कर्तव्यों के निर्वहन में इन लोगों को सजग पाए जाने पर डीआईजी ने उन्हें साइकिल प्रदान किया।
डीआईजी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और आम जनता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। साइकिल वितरण से उनकी गतिशीलता और बढ़ेगी तथा वे अपने क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ कलवारी संजय सिंह, सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक ब्रजेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें