हर्रैया। हर्रैया थाना क्षेत्र के पौली गांव में दो पक्षों में बांस बल्ली उखाड़ने को लेकर मारपीट हो गई। घटना में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियाें के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र पौली गांव निवासिनी उर्मिला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को गांव के ही पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय गंगाराम व पप्पी पत्नी पवन कुमार उनके घर आकर बांस बल्ली उखाड़कर फेंक रहे थे। मना करने पर लाठी-डंडा से मारा पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा। संवाद