संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर ब्लाॅक के पास मलपुरवा स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी डीसीएम गाड़ी के टैंक से डीजल चोरी का मामला सामने आया है।पीड़ित चालक ने पुलिस को मोबाइल फोन से घटना की सूचना दी। इसके बाद सोनहा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित चालक मनोज कुमार निवासी बहादुरपुर थाना नीमगांव जिला लखीमपुर खीरी ने बताया कि वह गुवाहाटी से कार्बन लेकर उत्तराखंड के जसपुर जा रहा था। बस्ती से डुमरियागंज की तरफ जाते समय रात करीब एक बजे वह इस पेट्रोल पंप पहुंबा और गाड़ी खड़ी कर सो गया। सुबह चार बजे नींद टूटी तो नीचे उतरकर देखा गाड़ी के डीजल टंकी का ताला टूटा है और तेल गायब है।
प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेद्रं मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले के जांच की जा रही है।
10 मार्च को इसी पेट्रोल पंप के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी के लाकर में रखा लाखों रुपये चोरी कर लिया था। आलमारी को पास स्थित तालाब में फेंक दिया था। अभी पहली घटना का पटाक्षेप भी नहीं हो सका था की एक ओर चोरी हो गई।