फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकानदार के बेटे ने फंदे से लटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना दुकानदार के बेटे ने फंदे से लटकर दी जान
विज्ञापन

कलवारी थानांतर्गत गोसैसीपुर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थानांतर्गत गोसैसीपुर में शनिवार को दिन में एक युवक घर में छत की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोसैसीपुर निवासी राम कुमार गुप्ता चकरैला कस्बे में किराना की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा अजय कुमार गुप्ता (27) किराने के सामान की सप्लाई का काम करता था। छोटे भाई के साथ मां मुंबई में रहती हैं। बताया जा रहा है कि अजय की करीब छह वर्ष पूर्व शादी दुबौलिया थानांतर्गत सेमरा गांव में हुई थी। करीब दो साल से अजय व पत्नी के बीच मतभेद के चल रहा था। इसे लेकर कई बार समझौता भी कराया गया था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे उसने कमरे में पंखे वाली कुंडी में रस्सी के फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें