फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी के साथ हुई मैईया की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सादगी के साथ हुई मैइया की विदाई
विज्ञापन

जयकारों के बीच विसर्जित हुई प्रतिमाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 के चलते इस बार दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में न तो भीड़ उमड़ी और न ही लोगों में उत्साह दिखा। चौराहों व सार्वजनिक स्थलों से हटकर प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। शनिवार को सादगी के साथ देवी मैइया को विदा किया गया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की कुछ दुर्गा प्रतिमाओं को मिलाकर कुल 226 प्रतिमाओं का विसर्जन शरद पूर्णिमा पर अमहट समेत विभिन्न घाटों पर हुआ। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आठ सौ से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहे। पहली प्रतिमा का विसर्जन सुबह पांच बजे हुआ। इसके बाद विसर्जन का दौरान देर शाम तक चलता रहा। कुछ लोग कार तो कुछ लोग ट्रैक्टर पर दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे थे। एक वाहन पर महज चार लोगों को ही प्रशासन की ओर से अनुमति दी गई थी। इस दौरान कुछ लोग अबीर-गुलाल उड़ते दिखे, लेकिन पहले जैसा नजारा नहीं दिखा। पिछले वर्ष प्रतिमाओं की संख्या ज्यादा थी। भव्य पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे, लेकिन इस बार सब फीका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें