फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पत्नी को छोड़कर भागा नहीं...चला आया था ननिहाल

Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार(बस्ती)। सप्ताह भर से लापता सद्दाम से शिव शंकर बने शख्स को पुलिस ने टांडा में खोज लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी को छोड़कर भागा नहीं है, बल्कि अपने मामा के घर गया था। मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से पत्नी को गलत-फहमी हो गई थी।
शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर सद्दाम से शिव शंकर बनने के इस मामले में पुलिस का रवैया भी लोगों को खटक रहा है। बुधवार को सद्दाम उर्फ शिवशंकर की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सनसनी फैला दी कि उसका पति सप्ताह भर से लापता है।
विज्ञापन

उसने सीओ स्वर्णिमा सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि धर्म बदलने की वजह से पति के परिवार के लोग नाराज हैं। उन लोगों ने उसे गायब कर दिया है। सीओ ने मोबाइल नंबर ट्रैक करने के लिए लगवाया तो उसका लोकेशन मिल गया। बताते चलें कि नगर कस्बे की एक युवती से वहीं के सद्दाम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 18 जनवरी को युवती ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण व फिर मुकर जाने का केस दर्ज कराया।
20 जनवरी को नाटकीय घटनाक्रम में सद्दाम ने अपना नाम बदलकर शिवशंकर रख लिया और दावा किया कि वह धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसके बाद थाने के मंदिर में दोनों की हिंदू विधि से शादी कराई गई। 21 जनवरी को हिंदू संगठनों ने अमहट घाट पर उसे गंगाजल से स्नान कराकर हिंदू धर्म में शामिल कराया।
विज्ञापन

बुधवार को युवती ने सीओ को बताया कि सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू बन जाने की वजह से उसके पति के परिवार के लोग आग बबूला हो गए हैं। उन लोगों ने उसके पति को काफी मारापीटा और साथ लेकर घर चले गए, तभी से उसका पता नहीं है। जबकि थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। दोनों साथ रहने को राजी हैं। पति-पत्नी ने कहा कि हम लोग साथ रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें