फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायटम रिपोर्ट : डूबने से दरोगा की मौत की पुष्टि

विज्ञापन
दरोगा अजय गौड़। फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया। दरोगा अजय गौड़ की मौत की रहस्य से पर्दा लगभग उठ चुका है। वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर पुलिस को विसरा और डायटम टेस्ट की रिपोर्ट मिल चुकी है। विसरा जांच में किसी तरह के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि नहीं हुई। जबकि डायटम रिपोर्ट में दरोगा की मौत पानी डूबने की वजह से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डीआईजी संजीव त्यागी ने दोनों रिपोर्ट को वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा भी किया है। डीआईजी ने बताया कि परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ की मौत नदी में डूबने से होने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस को डायटम और विसरा रिपोर्ट मिल चुकी है। इस रिपोर्ट के आधार पर दरोगा की हत्या का संशय खत्म हो चुका है।
पुलिस ने पहले ही अपने जांच में खुदकुशी साबित कर चुकी है। परशुरामपुर थाने से निकलकर अपनी पल्सर बाइक से अयोध्या के सरयू पुल की तरफ जाते हुए दो सौ मीटर पहले तक का फुटेज भी पुलिस के पास है।
विज्ञापन

वह अयोध्या के सरयू पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर नदी कूद में गए थे। उस समय कुछ नाविक और पैसा बीनने वाले बच्चों ने दरोगा को नदी में डूबते हुए देखा भी था। बाद में एक शातिर बाइक चोर सरयू पुल पर चाबी लगी खड़ी बाइक बस्ती के कुआनो नदी के अमहट घाट पर लाकर छोड़ दिया था। पांच फरवरी को दरोगा के लापता होने के दूसरे दिन उनकी बाइक लावारिस हाल में अमहट घाट से बरामद कर ली गई थी। चौथे दिन आठ फरवरी को दरोगा का शव छावनी थाना क्षेत्र के अयोध्या सीमा से सटे तिहुरा माझा गांव के निकट बरामद किया गया था।
पोस्टमार्टम में दरोगा के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ तो विसरा प्रिजर्व करने के साथ ब्रेन और हड्डी के टुकड़े डायटम टेस्ट के लिए भेजा गया था। इधर, पुलिस की पांच टीमें घटना की जांच के लिए बस्ती से अयोध्या तक लगाई गईं। पुलिस ने दरोगा के अयोध्या के सरयू पुल की ओर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने के बाद उन नाविकों तक पहुंची, जिन्होंने दरोगा को डूबते हुए देखा था। इसके अलावा अयोध्या से बस्ती तक बाइक लाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दरोगा की दोनों मोबाइल भी पुलिस ने पहले से ही बरामद कर लिया था। पुलिस ने दरोगा के खुदकुशी करने का दावा भी किया, लेकिन परिजन नहीं माने, इसलिए पुलिस खुलासा करने से पीछे हट गई। पुलिस को अब वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर डायटम और विसरा दोनों की रिपोर्ट खुदकुशी के पक्ष में मिल चुकी है। अब इस मामले का खुलासा अगले एक-दो दिन में होने की उम्मीद बढ़ गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें