बस्ती। शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर भारत की जनवादी नौजवान सभा (जनौस) ने लोहिया कॉम्प्लेक्स स्थित कैंप कार्यालय पर शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए संघर्ष विषयक कार्यक्रम आयोजित किया।
जनौस के जिला अध्यक्ष ने भगत सिंह की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने केवल आजादी के लिए ही नहीं, बल्कि आजाद भारत के विजन के लिए भी संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के संविधान में समाजवादी, गणतांत्रिक और धर्म निरपेक्ष भारत का स्पष्ट विजन है। माकपा के जिला सचिव कामरेड शेषमणि ने कहा कि देश में युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के अवसर कम हैं, जिससे वे आंदोलनरत हैं और सरकार को उनके सवालों का समाधान करना होगा। कार्यक्रम में नवनीत यादव, ओमेंद्र, संतोष कुमार यादव, राकेश और साधु ने गोष्ठी को संबोधित किया। संवाद