फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को राहत चेक बंटने तक धरना देंगे

Fri, 25 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। ब्लॉक मुख्यालय पर आपदा राहत की मांग को लेकर अपना दल का अनिश्चित कालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते वैदिक मंच के मंडल अध्यक्ष कौड़ीलाल वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भी देश में कृषि नीति नहीं बनाई गई। सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

अपना दल के जिला महासचिव और जिला पंचायत सदस्य रामसिंह पटेल ने कहा कि यदि सरकार लोकतांत्रिक ढंग से चलाए जा रहे आंदोलन पर ध्यान नहीं दिया तो उसे इसका खामियाजा 2017 के विधानसभा के चुनाव में भुगतना पडे़गा। जब तक किसानोें को आपदा राहत चेक वितरित नहीं किया जाता तब तक यह धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर राहुल चौधरी, निर्मला, रेखा, उर्मिला, संवारी देवी, जगपत्रा, संगीता, नीलम, सिरजाना, जोहरा देवी, सावित्री, जीमल खान, राममूत वर्मा, लहरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें