फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोलने के लिए धरना जारी

Wed, 01 Oct 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया।12 दिनों से धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं से बातचीत करते तहसीलदार अभय राज- संवाद
विज्ञापन
हर्रैया। दुबौलिया के भेलमापुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता 12 दिनों से धरने पर हैं। मंगलवार को तहसीलदार अभयराज धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। किसानों ने प्रशासन की उदासीनता को लेकर विरोध जताया और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक के दौरान किसान अगली रणनीति पर चर्चा कर, प्रशासन के हीलाहवाली रुख को देखते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो भाकियू वृहद आंदोलन छेड़ेगी और ट्रैक्टर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेगी। तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन गन्ना माफिया के दबाव में किसानों के अधिकारों से मुकर रहा है। वहीं सत्य प्रकाश दुबे ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपने वादे से मुकर रहा है। तहसीलदार अभयराज ने बताया कि वार्ता में कोई हल नहीं निकला है और किसानों की मांगों से जिला गन्ना अधिकारी को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें