फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते हुई थी धर्मेंद्र की हत्या

Thu, 15 Oct 2015 12:40 AM IST
बस्ती,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सोनकर(23) की हत्या में शामिल युवक और महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि  युवक की हत्या अवैध संबंधों के चक्कर में हुई थी।
विज्ञापन


आठ अक्टूबर की शाम रघुनाथपुर गांव के पास कुआनो के बक्सई घाट पर एक युवक का शव मिला था। मौके पर पहुंचे गांव के लोगो ने शव की शिनाख्त गांव के ही युवक धर्मेंद्र कुमार सोनकर पुत्र विजयी के रूप में की। मृतक सात अक्टूबर को फोन आने के बाद से ही लापता था।

बुधवार को एसपी कृपाशंकर सिंह ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रघुनाथपुर के अनिल पुत्र संचित और उर्मिला पत्नी डा. जोजे उर्फ रामकल्प गिरफ्तार किया है। अनिल के पास से धर्मेंद्र के दो मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


साथ सोने की चेन बेचने की बाद मिली रकम भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में अभियुक्त अनिल ने बताया कि डॉ. जोजे की बेटी से धर्मेंद्र का संबंध था। इससे उर्मिला देवी नाराज थी। उन्होंने उसे एक लाख रुपये का लालच देकर धमेंद्र को बक्सई घाट पुल के पास बहका कर लाने को कहा।

 इसके बाद वह सात अक्टूबर को धर्मेंद्र को शराब पिलाकर पुल के पास ले गया। वहां बाइक पर तीन लोग आए और उसका नाम पूछने के बाद धर्मेंद्र के मुंह से दबाने के बाद उस पर डंडे और चाकू से वार किया। उसकी हत्या करने के बाद नदी में शव फेंक दिया।

इस दौरान धमेंद्र का मोबाइल, सोने की चेन, पर्स उसे दे दिया गया। हत्या करने वाले तीनों लोगों में से एक उर्मिला का रिश्तेदार रमेश भी था। पुलिस ने अनिल और उर्मिला के विरुद्ध लूट, साक्ष्य मिटाने और साजिश रचने की धाराएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें