फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का बूथ कैप्चरिंग से इन्कार

Thu, 15 Oct 2015 12:36 AM IST
बस्ती, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को हुए मतदान में कुदरहा विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र द्वितीय के अन्तर्गत आने वाले मुरादपुर व गोसैसीपुर में बूथ पर जबरन वोट डालने, मतपत्र छीनने व फाड़ने की कोशिश करने के बवाल में मतदान कर्मियों को रोकने, पुलिस कर्मियों पर पथराव के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार दमेले ने जिले में बूथ कैप्चरिंग मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


कहा कि आयोग को इसकी सूचना दी गई लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने बूथ कैप्चरिंग मानने से मना करते हुए स्थानीय स्तर पर बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जबकि प्रेक्षक शिवाकांत द्विवेदी ने भी बूथ कैप्चरिंग न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें