बस्ती। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बस्ती पुलिस को बनारस से दो युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार के मामले में 50 हजार का इनाम दिया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के कोहरसा गांव के रहने वाले मनोज कुमार उपाध्यान ने थाने में 9 अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा अनय अपने दोस्त के साथ बनारस घूमने गया हैं। उसे वहां कुछ लोग पकड़कर बंधक बना लिए हैं और उनसे मोबाइल फोन पर 1.66 लाख रुपये फिरौती मांगी जा रही है।
घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। जिस फोन से फिरौती मांगी गई सर्विलांस के जरिये उस नंबर को ट्रेस किया गया। इसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस 10 अप्रैल को बनारस के चोलापुर इलाके में पहुंची। जहां एक रेस्टोरेंट में बंधक बनाए दोनों युवक को सकुशल बरामद कर लिया। संवाद