फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षामित्र पर बांकी से जानलेवा हमला

विज्ञापन
घायल शिक्षा मित्र रत्नेश चौधरी को इलाज के लिए ले जाते हुए-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बस्ती/वॉल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के जाता गांव में शनिवार को सुबह करीब आठ बजे प्राथमिक स्कूल जाते समय शिक्षामित्र पर घात लगाए एक व्यक्ति ने स्कूल से लगभग दो सौ मीटर पहले ही सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गन्ना काटने वाले धारदार बांकी से ताबड़तोड़ प्रहार किया।
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर रूप घायल होकर गिर पड़े। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बांकी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा हैं कि जाता गांव निवासी रत्नेश चौधरी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। रोजाना की तरह सुबह आठ बजे वह स्कूल जा रहे थे।
रास्ते में उनके ऊपर धारदार बांकी से हमला हो गया। लहूलुहान स्थिति में शिक्षा मित्र को पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल से कुछ देर के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर बाद थानाध्यक्ष महेश सिंह, सीओ रुधौली कुलदीप यादव समेत कई पुलिस अधिकारियों का गांव में आना-जाना शुरू हो गया। घायल शिक्षामित्र ने आरोपी की पहचान गांव के ही अमेरिका उर्फ अंबिका के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी अमेरिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि आरोपी और शिक्षामित्र के बीच दो साल पहले भी किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। वहीं गांव में घटना के पीछे लोग आशनाई की भी चर्चा कर रहे हैं। शिक्षामित्र के पिता मुक्तनाथ चौधरी ने थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें