फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीजी रेलवे ने जीआरपी थाने के तीन सिपाहियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सिपाही को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस महानिदेशक रेलवे-स्रोत रेलवे पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चलती ट्रेन में एक यात्री चढ़ने का कोशिश करने लगा। तभी संतुलन बिगड़ने से पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी थाने के तीन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर यात्री को बचा लिए।
विज्ञापन

18 अप्रैल को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मौर्य ध्वज एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचते ही धीरे रफ्तार से चलती ट्रेन में एक यात्री दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। वहां मौजूद जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल रामसरन यादव, कांस्टेबल अर्जुन गुप्ता और अरविंद यादव ने तत्परता दिखाते हुए तेजी से दौड़कर यात्री को बचा लिए।
तीनों पुलिसकर्मियों के इस साहस कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी ने जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के टीम की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें