फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी चिकित्सा शिक्षा ने जाना स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजी चिकित्सा शिक्षा ने जाना स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं व एईएस/जेई के नियंत्रण को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने शनिवार की देर शाम डीजी चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण लखनऊ डॉ. केके गुप्ता बस्ती पहुंचे। उन्होंने ओपेक चिकित्सालय कैली का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कोविड-19 की तैयारियों व संचारी रोग नियंत्रण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 की जांच के लिए स्थापित ट्रू नाट मशीन का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

देर शाम ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचे डीजी चिकित्सा शिक्षा ने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन कोविड-19 के इलाज की तैयारी करे। अभी मरीजों के बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन व्यवस्थागत ढांचे को और मजबूत करे, जिससे कोरोना की जंग में हमारी जीत हो। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत, कैली के सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ल, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र व डॉ. वंदना उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें