फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सपा

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सपा
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
बस्ती। समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों, बस्ती व वाल्टरगंज के चीनी मिलों की नीलामी रोककर उन्हें फिर से चलवाने के लिए आंदोलन करेगी। यह निर्णय शनिवार को सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया। जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित में पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा पार्टी मुखिया का आह्वान पत्रक को घर-घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि एक तरफ कोरोना का खतरा है तो दूसरी ओर सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण भुखमरी की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं और सांगठनिक मजबूती के साथ जन समस्याओं को लेकर आंदोलन की धार तेज करें। बैठक को पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, रामललित चौधरी, नंदू चौधरी, डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, चंद्रभूषण मिश्र, सिद्धार्थ सिंह, अली अहमद, सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, कविंद्र चौधरी, आरडी निषाद, विजय विक्रम आर्य, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, सुमन सिंह, मो. उमर, रामशंकर निराला, अरविंद सोनकर, नवीन कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर फूलचंद श्रीवास्तव, डॉ. आरडी गोस्वामी, मो. जावेद, मोईन अहमद, गंगा यादव, आमिश खान, शाहिर, डॉ. फूलदेव यादव, राम उजागिर, इंद्रावती शुक्ल, कुमकुम भारती, राजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र यादव, गौरीशंकर यादव, मो. आमिर, मोनू यदुवंश, अमित गौड़, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें