देवर की पत्नी बनकर हड़प ली संपत्ति
बस्ती। अविवाहित भाई की मौत होने पर सगी भाभी वीबी बनकर खड़ी हो गई। फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के बाद देवर की सारी संपत्ति हड़प लिया। दूसरे भाई ने इस पर आपत्ति करते हुए पुलिस से शिकायत की। नगर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भुअर सराय निवासी राम कृपाल ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनके भाई टांसी की शादी नहीं हुई थी। चार फरवरी 2018 को उसकी मौत हो गई थी। कुछ दिन बाद बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी सिरमती उर्फ श्रीमती खुद को टांसी की पत्नी साबित करने का फर्जी कागजात के तैयार कराया। उसने मृतक टांसी के नाम की संपत्ति अपने नाम वसीयत करा लिया। थाना प्रभारी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि सिरपती, राजेन्द्र प्रसाद के अलावा गुलाब चंद्र व रामललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।