फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भक्ति से सफलता के खुलते हैं मार्ग

Sun, 02 Mar 2025 10:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- राममड़इया में हनुमान कथा का दूसरा दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। हनुमानजी की भक्ति से मनुष्य के सफलता का मार्ग खुलता है। निस्वार्थ भक्ति सेवा, सफलता, साहस, उर्जा व आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।
यह बात राममड़इया में चल रहे पांच दिवसीय हनुमान कथा के दूसरे दिन रविवार को कथा व्यास अवधेश ने कही। श्रद्धालु श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में हनुमानजी को शक्ति, भक्ति व सेवा का प्रतीक माना गया है। भक्ति से मानव को साहस, आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इससे वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हनुमानजी के जीवन में सेवा भावना भरी हुई थी। भगवान श्रीराम के हनुमानजी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने हमेशा भगवान राम की नि:स्वार्थ भक्ति, समर्पण से सेवा की। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कल्याण के लिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे मानसिक शांति और शक्ति मिलती है। मंत्रों का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें