महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भावपुर गांव में रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और केस दर्ज कर घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को बैंक से रुपये निकालने जा रहे थे। गांव के ही लालू तिवारी ने अपने बाइक की चाबी दिया कि मेरे घर दे आओ। जब वह चाबी लेकर उनके घर गया तो उनके भाई अरुण तिवारी ने गाली देते हुए उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि शैलेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर घायल को सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद