फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीराम की बाल लीलाएं सुन झूम उठे श्रद्धालु

Mon, 19 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। झारखंडेश्वर नाथ धाम गायघाट में 11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास बाल भरत दास ने राम जन्म की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

रविवार को संगीत मयीश्रीराम कथा में भगवान की बाल लीलाएं सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा व्यास ने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं, यदि हम उन्हें पाना चाहते हैं तो भक्ति ही एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी पर असुरों का अत्याचार बढ़ गया तो भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के यहां श्री राम के रूप में अवतार लिया। अयोध्या में खुशियां मनाई जाने लगीं। भगवान शिव वीर हनुमान के साथ मदारी के भेष में भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का दर्शन करने आए थे। कथा व्यास ने कहा कि श्री राम कथा का श्रवण कर उसका अनुसरण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। हमें भी भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य यजमान बाबा राम भजन दास, संयोजक बाबू स्कंद पाल, ओम प्रकाश तिवारी, हनुमान प्रसाद मिश्र, जुगुल किशोर अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें